Header Ads Widget

बिहार सरकार के सौजन्य से सांस्कृतिक संस्था रंग समूह द्वारा तीन दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय लोक नाच महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया।




पटना। ज्ञात हो कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के सौजन्य से सांस्कृतिक संस्था रंग समूह द्वारा "तीन दिवसीय द्वितीय राष्ट्रीय लोक नाच महोत्सव 2024" का आयोजन प्रेमचंद रंगशाला, राजेन्द्र नगर, पटना में दिनांक 9 से 11 जून, 2024 को किया जा रहा है। आज दिनांक 9 जून, 2024 को इस महोत्सव का उद्घाटन श्रीमती हरजोत कौर, (अपर मुख्य सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार), श्रीमती रूबी (निदेशक, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार), प्रो० इंद्रजीत राय (प्रधानाचार्य, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना) एवं प्रो० कीर्ति (मनोविज्ञान विभाग, कॉलेज ऑफ कॉमर्स, पटना एवं अध्यक्ष, रंग समूह) द्वारा किया गया।




कार्यक्रम के प्रारंभ में सिने कलाकार एवं लोकनर्त्तक श्री मनोज पटेल ने प्रसिद्ध भोजपुरी गीत "इलाहाबाद की जय बा दादा बलमा" एवं "पर लोक नृत्य की प्रस्तुति की।




इसके बाद कुमार उदय सिंह के दल रंग समूह के कलाकारों (रोहित चन्द्रा, राजू, विनोद, गौरव, मो० नूर, अशोक कुमार, माधव राठौड़, मुन्ना, सुदामा पंडित. अजीत कुमार एवं नंदू) ने पूर्वी चैता धुनों पर आधारित "खाके मगहिया पान", "पिया परदेसिया" तथा "हाथ में मेहदी" आदि गीतों पर लोक नृत्य का प्रदर्शन किया।




इसके उपरांत हुड़का दल, उत्तर प्रदेश ने अपनी नृत्य संगीत प्रस्तुति दी। हुडका डमरू की तरह का एक वाद्य है, जिसे झाल और करताल आदि के साथ बजाया जाता है। इससे एक पौराणिक कथा जुड़ी है, जिसके अनुसार गोंड जाति को शंकर भगवान द्वारा डमरू मिला। भोलेनाथ ने उन्हें आगाह किया कि इसे रास्ते में न बजाए, परंतु उत्सुकतावश गोंडों ने रास्ते में ही उसे बजा दिया। फलतः उन्हें कहा गया कि अब इस वाद्य की आवाज़ उतनी ही दूर तक सुनाई पड़ेगी, जहाँ तक का सफर उन्होंने किया था। अतः अब भी रातों में जब ये बजता है, तो 3 कोस तक इसकी आवाज आती है। इस लोकशैली में संगीत के माध्यम से पहले देवी देवताओं को आमंत्रित किया जाता है तथा उसके बाद सभी वर्णों के लोगों को प्रस्तुति के लिए बुलाया जाता है। इस दल में आनंद कुमार चौहान (दल नायक),भोला गोंड, नागेन्द्र राम, शिवनाथ राजभर, बालकिशुन, नंदजी, लालू राजभर, राजदेव, झूलन, रविन्द्र, सूरज एवं राजू शामिल थे।

कल मनोज पटेल, पखांवाज (बलिया, उत्तर प्रदेश), आजाद नाट्य कला परिषद् (आरा, भोजपुर) एवं दि ग्रेट बिदेसिया नाच पार्टी (नौबतपुर, पटना) अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे