हताशा में राजद-कांग्रेस के दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ रहे हैं लड़ाई- सम्राट



  • हताशा में राजद-कांग्रेस के दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ रहे हैं लड़ाई- सम्राट
  • भाजपा के लिए 150 सीट का आंकलन करने वाले राहुल को कांग्रेस के 15 पार करने का भी भरोसा नहीं
  • राजद का इस बार भी नहीं खुलने वाला है खाता, लालू परिवार होगा जीरो पर आउट

पटना, 21-04-2024

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि हताशा में राजद-कांग्रेस के दोनों शहजादे अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए 150 सीट का आंकलन करने वाले राहुल को कांग्रेस के 15 पार करने का भी भरोसा नहीं है। अपनी अमेठी की परंपरागत सीट छोड़ कर केरल के वायनाड भागे राहुल गांधी चुनाव परिणामों को लेकर कितने हताश है, इसका अंदाजा उनके बयानों को सुनकर लगाया जा सकता है। पहले चरण में पूरे देश में 102 सीटों पर मतदान हो चुका है,मगर आजतक राहुल गांधी ने यह नहीं बताया कि कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही है?




श्री चौधरी ने कहा कि यही हाल राजद के शहजादे की भी है। राजद का इस बार भी बिहार में खाता नहीं खुलने वाला है। लालू परिवार जीरो पर आउट होगा। परिवारवादी-भ्रष्टाचारी लालू परिवार को बिहार की जनता पहले ही रिजेक्ट कर चुकी है।




उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में झांसे पर नहीं मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। नौकरी के लिए जमीन रजिस्ट्री कराने वालों की असलियत जनता अच्छी तरह से जानती है। जनता यह भी जानती है कि ये दोनों शहजादे बेरोजगारों के बहाने अपनी बेरोजगारी दूर करने की जुगत में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ