राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा, परशुराम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक ईo आशुतोष कुमार झा प्रेस वार्ता कर ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन तैयारी की जानकारी दी।। बिहार राज्य के सभी 38 जिलों से ब्राह्मण स्वतःस्फूर्त सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।। हमलोग सभी ब्राह्मणों के संगठनों राजनीतिक नेताओं और किसी भी क्षेत्र के ब्राह्मण सभी को एक समान मानकर सभी को आमंत्रण दिए हैं।।
और सभी के सामूहिक सहयोग और सार्वजानिक प्रयासों से गांवों प्रखंडों में एक उत्साह देखा जा रहा है।।
पटना में इतिहास में पहली बार डंके की चोट पर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हो रहा है, अब तक क्षद्म रुप में जयंती समारोह के नाम पर आधारित सम्मेलन हुआ है।। लेकिन ब्राह्मण एकजुटता प्रदर्शित कराने वाली यह पहली सम्मेलन है।।
प्रेस वार्ता में यूवा प्रदेश अध्यक्ष सोना झा, प्रदेश प्रवक्ता रजनीश तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा, रणनीतिकार रमण मिश्रा, राघवेन्द्र तिवारी, रवि प्रकाश मिश्रा, सागर उपाध्याय सहित कई लोग मौजूद थे।।