Header Ads Widget

अजय माकन बने एआईसीसी कोषाध्यक्ष, कॉंग्रेस सेवादल अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं ने दिया बधाई


पटना. रविवार, १ अक्टूबर २०२३, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर वरिष्ठ नेता अजय माकन को बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय यादव सहित वरिष्ठ नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएँ दी है.

अजय माकन कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहें हैं। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं।

अजय माकन के कोषाध्यक्ष बनने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष डॉ. संजय यादव , कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी अफरोज खान, कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष अहमद रजा खान, महासचिव बिपिन झा , महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष रुचि सिंह, कांग्रेस सेवादल सीमांचल के मुख्य संघटक मौलाना गुलाम रब्बानी, जोनल उपाध्यक्ष डॉ. राजकिशोर सहित अन्य नेताओं ने बधाई दी है।