मधुबनी से आशीष /लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव
लदनियां प्रखंड की लक्ष्मीनियां पंचायत के बेंगाटोल गांव निवासी पूर्व मुखिया राजद नेता रामदयाल यादव का निधन रविवार की रात में हो गया। वे 66 वर्ष के थे। अपने छोटे भाई घुरन यादव के निधन का सदमा नहीं सह पाने के कारण वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वे 1978 से 2005 तक लगातार मुखिया थे। राजनीतिक धुरंधर के रूप में इनकी अच्छी पहचान थी। वे जेपी आंदोलन से उपजे निर्भीक समाजसेवी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल से लेकर मरने के कुछ पूर्व तक दर्जनों गरीबों की पुत्रियों की शादी करवाई। गरीबों के श्राद्ध करवाए थे। जिसके कारण लोग उन्हें अपना मसीहा समक्षते थे। बाद में वे महात्मा हो गए। लखीसराय से सिमरिया तक अभी भी उनके अनुयायियों में सैकड़ों साधु शामिल हैं। दास संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र जगदीश यादव ने दी।
उनके निधन पर लोगों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।
संवेदना प्रकट करने वालों में विधायक मीना कामत, पूर्व मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, डॉ. परवेज अख्तर, संस्कृत शिक्षाबोर्ड के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जयनारायण यादव, जिप सदस्य झमेली राम, ललिता देवी, रामाशीष पासवान, विष्णुदेव भंडारी, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. हरिश्चन्द्र यादव, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, शकील अख़्तर, प्रमुख प्रमिला देवी, सत्यनारायण साफी, राजेन्द्र यादव, वीरेंद्र झा, मुखिया अरुण कुमार यादव, नवीन कुमार यादव, आनंद कुमार, रामदेव महतो, रामकुमार यादव, राधेप्रसाद सिंह, रामदेव यादव, रामचन्द्र ठाकुर, अमर बहादुर कामत, सरोज यादव, राम देव यादव, पप्पू यादव, दिलीप यादव, हरिनारायण यादव, रामावतार यादव, बुद्धेश्वर यादव, रामकुमार मंडल, रामाशीष यादव, प्रह्लाद राय, विजय राम, प्रमोद यादव, नवल किशोर यादव, श्याम यादव, परमेश्वर यादव समेत सैकड़ो लोग शामिल हैं।
लोगों ने उनकी आत्मा की चिरशांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। लोगों ने दुख की इस घड़ी में संतप्त परिवार के लोगों को सहनशक्ति प्रदान करने की भी प्रार्थना प्रभु से की है।