पटना : कस्तूरी नृत्यांगन चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा रविवार को गाँधी मैदान के समीप जरूरतमंद असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। ट्रस्ट की संस्थापिका मौसम शर्मा ने कहा कि इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए हमारे ट्रस्ट की तरफ़ से जरुरतमंद लोगों को हर साल की तरह इस साल भी कंबल वितरित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस मानव सेवा कार्य में ट्रस्ट की सदस्य संगीता, सोनल, शोभना, प्रियंका, हेमा, सुश्मिता और वर्षा ने बढ़ - चढ़कर हिसा लिया और अपना सराहनीय योगदान दिया। मौसम शर्मा ने आमजन से भी इस ठंड में जरूरतमंद लोगों की मदद करने की गुहार की।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.