Header Ads Widget

देवनारायण यादव कॉलेज में कार्यरत प्राध्यापक अशोक कुमार नहीं रहे



मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
 
  देवनारायण यादव महाविद्यालय मधुबनी के भूगोल विभाग में कार्यरत सहायक प्राध्यापक अशोक कुमार का निधन बुधवार की रात हो गया। वे 61 वर्ष के थे। उनका इलाज पटना में चल रहा था। निधनोपरांत उन्हें उनके पैतृक गांव कुकरूपट्टी, बाबूवरही लाया गया। गुरुवार को वैदिक विधान से उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शिक्षक राजीव कुमार ने दी। उनके निधन पर लोगों ने गहरी संवेदना प्रकट की है। लोगों ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस दुःखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।

 संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व विधायक प्रो उमाकांत यादव, कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो अरुण कुमार, प्रो हरिश्चंद्र यादव, डॉ उमेश कुमार, प्रो रामपरीक्षण यादव, प्रो महेन्द्र यादव, डॉ कृष्ण कुमार यादव, प्रो रामनारायण यादव, प्रो कैलाशपति यादव, डॉ लाल बिहारी शरण, प्रो शंभू शरण प्रसाद, प्रो घनश्याम यादव, प्रो सुरेश यादव, प्रो अखिलेश्वर यादव, प्रो धनवीर यादव, प्रो सत्यनारायण यादव, प्रो देवचन्द्र यादव, प्रो सत्यनारायण यादव, डॉ रामप्रसाद यादव, डॉ आशा कुमारी, डॉ वीणा कुमारी, डॉ जयकुमार यादव, राजेश कुमार, अशोक चौधरी, रवीन्द्र यादव, इंदल यादव, महेन्द्र यादव, कुमार नीलारविन्द, वैद्यनाथ यादव, रघुनाथ यादव, शैलेन्द्र कुमार, मनोज यादव, वीरेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग शामिल हैं।