न्यूज़ डेस्क। बिहार में हो रहे नगर निकाय चुनाव का शोर एवं प्रचार प्रसार आज शाम 5 बजे से थम गया, अब सभी प्रत्याशी मंगलवार से जनसंपर्क करेगें।
बताते चलें दूसरे चरण में 68 नगर निकाय सीटों पर वोटिंग होनी है। वोटिंग सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। राजधानी पटना समते बिहार के सभी 17 नगर निगम के लिए वोटिंग होगी। इसके अलावा 2 नगर परिषद 49 नगर पंचायत में भी वोटिंग होनी हैं। पहली बार सभी बूथों पर तीन-तीन ईवीएम मशीन लगेंगे सभी बूथों पर तीन-तीन ईवीएम मशीन के माध्यम से मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और वार्ड पार्षदों का चुनाव करवाया जाएगा। शुक्रवार 30 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
दूसरे चरण के के मतदान में गया जिले के डोभी और फतेहपुर नगर पंचायत में सुबह 7 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ही मतदान होगा, शेष सीटों पर शाम 5 बजे तक वोट पड़ेंगे। मतदान की लिए पटना में 10 मॉडल मतदान केन्द्र भी बनाए गए हैं।
मतदाता अपनी जानकारी निचे दिए गए लिंक के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।👇