मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में प्रखंड पंचायत समिति की विशेष बैठक सोमवार को प्रमुख प्रमिला देवी की अध्यक्षता में हुई। बतौर कार्यपालक पदाधिकारी बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने सदस्यों को प्रखंड स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के गठन की जानकारी दी। नियम- परिनियम से अवगत कराया।
उन्होंने प्रजातीय विविधता, आनुवांशिक विविधता व पारिस्थितिकीय विविधता के स्वरूप को समझाया। सर्वसम्मति से छह सदस्यीय जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति में मनोज कुमार यादव, दिलीप यादव, विनोद कुमार सिंह, काशीन्द्र सदाय, अनिता देवी व राजदुलारी देवी शामिल हैं।
मौके पर उपप्रमुख विनीता देवी, मनोज कुमार यादव, दिलीप कुमार यादव, श्रवण कामत, अनीता देवी, शांति देवी, अशोक कुमार यादव, रेणु कुमारी, ध्रुवनारायण महतो, लालबिहारी राम, सिरीन अफरोज, काशिन्द्र सदाय, मीरा देवी, पंसस विनोद कुमार सिंह, चांदनी देवी, मनोज कुमार यादव, राजदुलारी देवी, कौशल किशोर आदि थे।