मधुबनी से आशीष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत स्थित मोतनाजय गांव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वागत में राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जीतोड़ तैयारी की है। पूर्व मंत्री स्व. कपिलदेव कामत के प्रतिमा अनावरण समारोह में 10 नवंबर को निर्धारित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी के क्रम में जदयू के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने विधायक मीना कामत के निवास से हैलीपैड परिसर तक का जायजा लिया और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिये। कई महत्त्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। श्री साफी ने प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों की भी जानकारी ली। तैयारी पर उन्होंने संतोष जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारी पूरी कर ली गई है।
तैयारी में श्री साफी के अतिरिक्त रामप्रसाद सिंह, आनंद कुमार, रमन कुमार, बिंदु कामत,नरेंद्र कुमार झा पिंटू, तहसीन अहमद, अरूण कामत, जयवीर सिन्हा, हरिओम सिंह, अजय चौधरी, रंजीत कामत, मोहन तिवारी, रामसुन्दर सिनह, प्रदीप सिंह, मनोज ठाकुर, विजय सिंह, चांद कामत समेत सैकड़ों कार्यकर्ता लगे हैं।