Header Ads Widget

दीदी जी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।



पटना, 13 नवंबर सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

   राजधानी पटना के हिंदी साहित्य सम्मेलन में 10 नवंबर को डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा की 150 जयंती मनायी गयी थी। इस अवसर पर दीदीजी फाउंडेशन ने डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा परिवर्तन मीडिया सम्मान समारोह का आयोजन किया ,जहां 51 पत्रकारों को सम्मानित किया गया था। दीदीजी फाउंडेशन टीम के सदस्य और डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा जयंती समारोह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद के बेली रोड स्थित आवास पर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा स्मृ़ति सम्मान से सम्मानित किया।महामहिम गंगा प्रसाद को मोमेटो, पाग,अंगवस्त्र ,फूल बुके देकर दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापिका डा. नम्रता आनंद और सुनील कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया।




   इस अवसर पर गंगा प्रसाद ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता के रूप में डा.सच्चिदानंद सिन्हा की भूमिका अतुलनीय है। बिहार को राज्य का स्वरूप दिलाने में उनका प्रयास सराहनीय है। सार्वजनिक हित एवं जनकल्याण की भावना से ओतप्रोत डा. सिन्हा ने दानदाता के रूप में काफी प्रसिद्धि पायी है।अचल संपत्ति को दान देकर उन्होंने संपूर्ण समाज को एक नयी दिशा देने के लिये प्रेरित हीं नहीं किया बल्कि मानव हित और समाज हित के लिये लोगों को संवेदनशीलता का पाठ पढ़ाया है।

 डा. नम्रता आनंद ने कहा कि डा.सच्चिदानन्द सिन्हा शिक्षाविद, बैरिस्टर तथा प्रखर पत्रकार थे। वह भारत की संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में उनका नाम सबसे प्रमुख है। आधुनिक बिहार के निर्माण और देश के संविधान के निर्माण में डा. सच्चिदानंद सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाायी ।बिहार को बंगाल से अलग कराने में भी सच्चिदानंद सिन्हा ने अहम भूमिका निभाई थी।डा.सच्चिदानन्द सिन्हा की स्म़ति में महामहिम गंगा प्रसाद को सम्मानित किया गया है।




     सुनील कुमार सिन्हा ने कहा, भारत के संविधान निर्माण में डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा का अमूल्य योगदान था।बिहार को बंगाल से पृथक राज्य के रूप में स्थापित करने वाले लोगों में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा का नाम सबसे प्रमुख है। सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश का सौभाग्य है कि संविधान सभा के पहले कार्यकारी अध्यक्ष के रूप मेंडा.सच्चिदानंद सिन्हा को ही चुना गया।

    इस अवसर पर सुनील कुमार सिन्हा, दीदीजी फाउंडेशन के संरक्षक दिवाकर कुमार वर्मा, मुकेश महान, प्रेम कुमार, अशोक कुमार,एल बी सिंह, डा. मनोज सन्ढ़वार, को महामहिम राज्यपाल गंगा प्रसाद ने सम्मानित किया ।