पूर्व प्राध्यापक रामचन्द्र सिंह नहीं रहे



मधुबनी / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

इंटर कॉलेज खाजेडीह के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक रामचन्द सिंह का असामयिक रविवार की सुबह उनके खाजेडीह स्थित आवास पर हो गया। उन्हें हार्ट की शिकायत थी। वे करीब 63 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव पथराही में किया गया। मुखाग्नि छोटे पुत्र रामसागर सिंह ने दी। वे खाजेडीह इंटर कॉलेज में संगीत विषय में प्राध्यापक थे। तीन वर्ष पूर्व अवकाश प्राप्त कर गायत्री परिवार की सेवा में थे। उनके असामयिक निधन पर लोगों शोक जताया है। शोक जताने वालों में बाबूबरही से विधायक मीना कामत, पूर्व विधायक प्रो. उमाकांत यादव, डॉ. धनेश्वर प्रसाद सिंह, अवकाशप्राप्त शिक्षक नागेन्द्र नाथ झा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, प्रह्लाद राय, प्राचार्य प्रदीप सिंह, प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद, प्रो. रामप्रसाद सिंह, पूर्व प्राचार्य भागवत ठाकुर, मुखिया आनंद कुमार, प्रो. अरुण कुमार, प्रो. प्रदीप कुमार, विजय राम आदि शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ