मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
लदनियां थाना परिसर में रविवार को शांतिपूर्ण दुर्गापूजा को शांति समिति की बैठक बीडीओ अखिलेश्वर कुमार की अध्यक्षता में हुई। थानाध्यक्ष संतोष अमर कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में बीडीओ ने बताया कि सभी पूजा कमेटी के लोग शांति बनाकर पूजा मनाएं। सामाजिक सद्भाव के बीच उत्सव का आयोजन सबके हित में है।
मौके पर जिप सदस्य झमेली महरा, कांग्रेस अध्यक्ष शकील अख्तर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि विष्णुदेव भंडारी, मुखिया प्रतिनिधि बुधेश्वर यादव, मुखिया अशोक मंडल, नवीन कुमार यादव, सरोज यादव, प्रणव कुमार पप्पू, रामअशीष पासवान, सुजीत कुमार पासवान आदि मौजूद थे। सबने शांतिपूर्ण मेलोत्सव मनाने की बात पर सहमति जताई।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.