रिपोर्ट - नितीश कुमार
जिला - पटना
पालीगंज/ गुरुवार को होलिका दहन के दिन पालीगंज के वरिष्ठ पत्रकार अपने पिता की तस्वीर देख काफी आहत हुए।
जानकारी के अनुसार पालीगंज के वरिष्ठ पत्रकार ख़िरीमोड थाना क्षेत्र के निरखपुर गांव निवासी वेद प्रकाश अपने पिता स्व0 मनोरंजन प्रसाद उर्फ त्रियोगी सिंह की तस्वीर देख काफी आहत हो गए। बता दूं कि वर्ष 1995 में होलिका दहन के एक दिन पूर्व रात्रि को मनोरंजन प्रसाद की हत्या एक राजनीतिक साजिश के तहत कर दी गयी थी। वही एक ओर होलिका जलाई जा रही थी उसी समय उन्होंने पिता की चिता जलाई थी। वही उस वर्ष इलाके में होली का रंग फीका हो गया था। जिसकी याद आते ही वे काफी आहत तथा भावुक हो गए।
मनोरंजन प्रसाद अपने जमाने मे बीएन कॉलेज पटना के विद्यार्थी रहकर बायलॉजी विषय से ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त किये थे। वे पालीगंज में माले पार्टी के अग्रणी नेता थे। जिन्होंने सैकड़ो लोगो को आश्रय दिलाया था। साथ ही पालीगंज के दक्षिणी इलाके में बिजली ब्ययवस्था व नदी में पुल निर्माण कार्य जैसे कई विकास कार्य करवाये थे। उस समय वर्तमान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व रामबिलास पासवान के वे करीबी दोस्त भी थे।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.