मधुबनी से आशिष / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में तैनात लदनियां बीओपी के एसएसबी पदाधिकारियों ने हाई स्कूल महथा लदनियां में शनिवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू विधायक मीना कामत, कमांडेंट अरविन्द वर्मा, शुकदेव सिंह, डॉ. ब्रजेश, अमित कुशवाहा, समादेष्टा मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों के बीच कृषि सामग्रियां व मुफ्त चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराई गई। अपने संबोधन में विधायक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से पुलिस प्रशासन व आम लोगों के बीच समन्वय स्थापित हो पाता है। इसलिए यह कार्यक्रम स्वागत योग्य है। महुलिया कम्पनी कमांडर मृत्युंजय कुमार ने विधायक को उनकी हस्त निर्मित फोटो भेंट की।
कार्यक्रम का शुरुआत स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत कर किया गया। शराबबंदी आधारित नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया गया । मानव चिकित्सा व पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर स्थल पर ग्रामीण क्षेत्र से आये किसानों को कृषि उपकरण दिये गए। दर्जनों पशुओं का भी उपचार किया गया व आवश्यक दवा भी दी गई। संचालन उपेन्द्र पासवान ने किया।
मौके पर कारी ठाकुर, मनोज ठाकुर, विजय राम समेत सैकड़ो लोग थे।