Header Ads Widget

पालीगंज में मनाया गया 98 वां कर्पूरी जयंती



पालीगंज संवाददाता नितीश कुमार

पालीगंज/ शनिवार को स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज पुस्तकालय में कर्पूरी ठाकुर की 98 वां जयंती मनाया गया।

   जानकारी के अनुसार शनिवार को राष्ट्रीय नाई महासभा के तत्वावधान में स्थानीय बाजार स्थित आर्य समाज पुस्तकालय में कर्पूरी ठाकुर की 98 वां जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पत्रकार सिकन्दर ठाकुर व संचालन भागिरथ ठाकुर व राजकिशोर ठाकुर ने किया। 

    मौके पर सिकन्दर ठाकुर ने कहा कि बगैर कर्पूरी फॉर्मूला के देश का विकास संभव नहीं है। कर्पूरी फॉर्मूला को पूर्ण रूप से लागू कर के ही देश का उत्थान व समाज में एकरूपता लाया जा सकता है। वही मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में केंद्र व राज्य सरकार से कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग किया। वही उन कार्यकर्ताओ ने उनके जयंती पर सरकारी कार्यालयों में सरकारी छुट्टी घोषित करने की मांग किया। 

      मौके पर उपेंद्र ठाकुर, भागिरथ ठाकुर, राजकिशोर ठाकुर, सुजीत नंदवंशी, नागा ठाकुर, उदय ठाकुर, मुन्ना ठाकुर, मो० मधु, मुंशी ठाकुर, पिंटु ठाकुर, राजेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर व विपिन ठाकुर सहित अन्य लोग मौजुद थे।