Header Ads Widget

पथराही पंचायत के मुखिया आनंद ने ली मैथिली में शपथ



मधुबनी से आशिष झा / लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट

  प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शपथग्रहण कार्यक्रम का आयोजन अंतिम दिन शुक्रवार को किया गया। सर्वप्रथम बेलाही पंचायत के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने पर्यवेक्षक विनय कुमार की उपस्थिति में शपथ दिलाई। तत्पश्चात उक्त पंचायत के उपमुखिया व उपसरपंच पद के लिए चुनाव कराया गया। उपमुखिया पद के लिए कराये गये चुनाव में सुशील कुमार मंडल ने दो मतों के अन्तर से घनश्याम सिंह को हराया। उन्हें मुखिया अवतारी देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 



उपसरपंच के पद पर श्रीप्रसाद मंडल को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इसी तरह पंचायत गजहरा में उपमुखिया पद पर राखी पाठक निर्वोरोध निर्वाचित हुई। उन्हें मुखिया लीला देवी ने शपथ दिलाई।  उपसरपंच पद पर रेणु देवी निर्वाचित हुई। पथराही पंचायत के मुखिया आनंद कुमार ने मैथिली में शपथ ली। पथराही पंचायत से उपमुखिया पद पर जगत सहनी को निर्वोरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें मुखिया आनंद कुमार ने शपथ दिलाई। मैथिली में शपथग्रहण करने पर मैथिली के प्रख्यात लेखक महेन्द्र राम, पूर्व मुखिया बेचू नारायण सहनी, प्रो. प्रदीप सिंह समेत सैकड़ों लोगों ने उन्हें बधाई दी है।