न्यूज़ डेस्क। आज प्रयास के कार्यलय में दिवंगत रंगकर्मी बच्चन लाल के लिए शोक सभा रखा गया।विदित हो कि उनकी मृत्यु 10अक्टूबर को अपने निवास स्थान पर हो गई थी।आपकी पहचान बिहार रंगमंच के धरोहर और भिष्म पितामह के रूप में थी। वस्त्र विन्यास और रूप सज्जा तो उनके बैगर कल्पना भी नहीं की जा सकती थी.
आज शोक सभा में उनके भाई रतन लाल,उनके लड़के राजेश लाल के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।विरिष्ठ रंगकर्मी अखिलेश्वर सिंहा,सुमन कुमार, कृष्ण मरारी ,आर नरेन्दर के अतिरिक्त संस्था सचिव रूपा सिंह ,उपाध्यक्ष बांके बिहारी साव ने श्राद्धसुमन मेंअपनी -अपनी बात रखी।संस्था के अध्यक्ष पद्मश्री प्रो श्याम शर्मा ने वर्चुअल अपनी संवेदना व्यक्त की।
सभा की शुरूआत पुष्प अपर्ण और भजन से की गई।विजय सिंह और बृज बिहारी मिश्रा ने भजन गाकर उनकी आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।अंत में दो मिनट के मौन से सभा की समाप्ति की गई। आप अपने पीछे भरा पुरा परिवार और सकड़ो शिष्य छोड़ गए हैं।जय जानकारी संस्था के महासचिव और रंग निर्देशक मिथिलेश सिंह ने दी।



0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.