रिपोर्ट - नितीश कुमार
जिला - पटना
पालीगंज/ शनिवार की सुबह थाना क्षेत्र के भेड़रिया इंग्लिश गांव से गुजरनेवाली एनएच 139 मुख्य सड़क के पास नहर रोड पर अनियंत्रित टवेरा नामक वाहन के टक्कर से बुलेट सवार युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। वही घायल की मौत इलाज के दौरान पटना एम्स अस्पताल में हो गयी।
बता दूं कि शनिवार की सुबह पालीगंज थाना क्षेत्र के भेड़रिया गांव निवासी गौतम यादव के 28 वर्षीय पुत्र राहुल यादव बुलेट नामक बाइक पर सवार होकर एनएच 139 मुख्य सड़क से सटे नहर रोड से होकर गुजर रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा की ओर से आ रही टवेरा नामक वाहन उसे जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में राहुल यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया।
घायल को इलाज के लिए पटना एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान घायल राहुल की मौत हो गयी। मृतक राजद पार्टी का कार्यकर्ता था। वही मृतक के चाचा अशोक यादव पूर्व में जिला पार्षद सदस्य थे। मृतक की मौत से गांव में घर शोक ब्याप्त है।