Header Ads Widget

विद्यालय शिक्षा समिति का सचिव चयन



अररिया ज्ञान मिश्राा, SON OF SIMANCHAL,
GYAN MISHRA:

नगर परिषद अररिया के वार्ड नं.09में संचालित प्राथमिक विद्यालय भगत टोला व उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला दक्षिण के विद्यालय शिक्षा समिति का गठन नगर पार्षद सह विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्षा दीपा आनन्द की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संकुल समन्वयक सत्येंद्र कुमार, दोनों विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमती गौरी देवी व श्री मिथलेश केशरी मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय भगत टोला के नवचयनित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के लिये रूबी झा का चयन किया गया। सदस्य के रूप में विजेंद्र सिंह, मिथुन वर्मा, कंचन देवी, चाँदनी देवी, सोनी देवी,डोली देवी, रूबी झा, नीलम देवी ,वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती कुमारी अनिता चयनित हुई।
                        
वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय रहिका टोला दक्षिण में नवचयनित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से संगीता देवी को विद्यालय शिक्षा समिति का सचिव चयन किया गया।सदस्य के रूप में मधु देवी, बिंदा देवी, सीमा देवी, अर्चना देवी,राजीव पासवान, फूलो देवी, समीक्षा वर्मा,वरिष्ठ शिक्षिका नाज अख्तर, कलानंद पोद्दार का चयन किया गया। दोनों विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका उषा कुमारी, कमलानंद मण्डल, रजिया सुल्तान, डेजी कुमारी, सरोज कुमारी, अमित कुमार, कुमारी रश्मिबाला, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी व वार्ड के वार्डवासी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे।सबों ने विद्यालय शिक्षा समिति के गठन पर संतोष जताया तथा नवचयनित सदस्यों को बधाई दी।




इस दौरान उपस्थित समाजिक कार्यकर्त्ता व पार्षद प्रतिनिधि अविनाश आनन्द ने दोनों विद्यालय के शिक्षा समिति के नव चयनित सदस्य, सचिव और विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका को संबोधित करते हुये कहा कि आपसभी नवचयनित सदस्यों को बधाई देता हूँ, आजसे आपलोगों को विद्यालय के संचालन और विकास में अपने बहुमूल्य सुझाव और योगदान देना होगा। शिक्षा समिति ही विद्यालय के कार्यों को नियंत्रित करती है। विद्यालय के शिक्षकों को भी नियमित रुप से विद्यालय आकर बच्चों के शिक्षण और विकास कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिये, आप ही बच्चों के भविष्य और राष्ट्र को निर्माण करने वाले के नींव को तैयार करनेवाले हैं।आपको अपनी दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करना चाहिये।