मधुबनी से आशीष झा की रिपोर्ट।
मधुबनी - नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भिट्टी चौक के पास यात्री शेड मे सब्जी बेचने के बहाने सब्जी मे छुपाकर बेचने हेतु रखा एक लीटर चुलाई शराब बरामद किया एवं आरोपी बिंदेश्वर पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।
नगर थाना द्वारा इस मामले को लेकर बिहार मधनिषेध उत्पाद अधिनियम के धाराओ के अन्तर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है।
वही दूसरे एक मामले मे नगर थाना पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान शराब पीकर हंगामा करते हुए रंजीत कुमार मुखिया,गाँव धनुखी,थाना रहिका निवासी एवं पवन कुमार मुखिया,राजेश मुखिया दोनो सिघौस,थाना अंधराठाडी निवासी को गिरफ्तार किया है।
इस मामले मे भी नगर थाना पुलिस द्वारा बिहार मधनिषेध उत्पाद अधिनियम के धाराओ के अन्तर्गत मामला दर्ज किया गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.