भाकपा माले अखिल भारतीय विरोध पखवाड़ा शुरू - पेट्रोल डीज़ल की बेतहाशा मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग - आवश्यक वस्तुओं व दवाओं के मूल्यों को नियंत्रित करने की मांग



नवगछिया - भाकपा माले द्वारा आहूत विरोध पखवाड़ा को मानते हुए आज भाकपा माले खरिक प्रखण्ड के राघोपुर रोड नम्बर 14 पर जानलेवा मँहगाई का विरोध करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला फूंक डाला.  पुतला दहन के उपरान्त भाकपा माले जिलासचव कॉमरेड विंदेश्वरी मंडल ने कहा कि पेट्रोल डीजल के साथ - साथ सभी आवश्यक वस्तुओं  दवाओं  का बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर गरीवों का निवाला छीना जा रहा है.  लॉकडाउन के कारण रोजगार के सारे अवसर खत्म कर दिए गए आम आवम की सारी क्रय शक्ति खत्म हो गई है और ऐसे में पेट्रोल डीजल सहित तमाम आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बृद्धि कर अघोषित रूप से गरीबों को मारने की साजिश ही प्रतीत होती है. सरकार इस तरह से तमाम आवश्यक वस्तुओं का मूल्य वृद्धि कर जनता का खून चूस कर देश की कर्पोरेट घरानों की पूंजी को लगातार बढ़ाने का काम कर रही है. इस कार्यक्रम में भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य कॉमरेड संथाल जी व कॉमरेड  रेणु जी, कॉमरेड रॉकी, कॉमरेड अमन, कॉमरेड जयंत जी स्यामलाल जी, कॉमरेड प्रोमद मंडल, कॉमरेड बासुदेव मंडल आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ