नवगछिया: इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के विनोवा और केलाबाड़ी गांव के बीच गुरुवार सुबह में एक किसान की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक राजेंद्र भगत (50) केलाबाड़ी गांव के रहने वाले थे। 21 मई को राजेंद्र की बेटी किरण की शादी होनी वाली थी। घर में शादी की सारी रस्में चल रही थी, इसी दौरान किसान की हत्या हुई। वारदात से मृतक की बेटी की शादी रूक गई है। परिजनों के मुताबिक, राजेंद्र बेटी की शादी के लिए जमीन खरीदार के पास पैसा लाने गए थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। खरीदार ने राजेंद्र को पैसे दिये अथवा नहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। हत्या के पैसे जमीन के पैसों के लेन-देन का विवाद सामने आ रहा है। फिलहाल परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र अकेले सुबह में घर से पैसा लाने जमीन खरीदार के पास गए थे। इस दौरान रास्ते में उन्हें गोली मार दी गई। जख्मी हालत में परिजनों ने राजेंद्र को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी पाकर इस्माइलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- Video


0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.