त्रिपुरारी बने प्रदेश महासचिव तो हिमांशु बने जिलाध्यक्ष


नवगछिया : गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती को जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया गया है जबकि उन्हें बांका जिला का लोकसभा प्रभारी बनाया गया है. इधर जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के उत्तर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद और दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार 'विभूति' संयुक्त रूप से पैंतीस जिलाध्यक्षों की सूची रविवार को जारी कर दी है. इस बाबत मुख्य जदयू जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि युवा नेता हिमांशु भगत को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ