रिपोर्ट_____ नितीश कुमार
जिला _____ पटना
पटना में वर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग का मामला सामने आया है। इस घटना में एक पूर्व मुखिया को गोली भी लगी है। घायलवस्था में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गोली चलने की आवाज़ से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वारदात पटना के मनेर थाना इलाके की है। जहां ग्यासपुर गांव में वर्तमान मुखिया और पूर्व मुखिया के बीच जमकर गोलीबारी हुई है। आपसी विवाद में फायरिंग की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग की घटना में एक पूर्व मुखिया को गोली लग गई है। वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी की पहचान ग्यासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया झूलन के रूप में की गयी है, जिसका इलाज पीएमसीएच में कराया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.