फोन पर आंचल को उठा लेने की दे रहे धमकी


प्रतिनिधि ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरपुर बाजार निवासी बिपीन कुमार भगत को एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बार-बार फोन कर उसके बेटी आंचल कुमारी को उठा लेने की धमकी दिए जा रहे है. लड़की के पिता बिपीन ने बताया कि- वह खैरपुर बाजार में अपने निजी आवास पर हीं एक किराना का दुकान चलाते हैं. जहां मंगलवार की शाम करीब सात बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया. बात करने पर उनसे परिचय मांगा गया तो, मुझे गाली-गलौज करते हुए दुकान में घुस कर मेरी बेटी आंचल को उठा लेने की धमकी देने लगे. पहले भी कई बार उसी नंबर से धमकी दे चूका है. हम सभी परिवार उस व्यक्ति को पहचानते नहीं है. आंचल अभी तमिलनाडु में रह कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है. वहीं उक्त बातों को लेकर लड़की के पिता बिपीन कुमार भगत ने कदवा थाना लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया है. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने बताया कि- बिपीन ने थाने में आवेदन दिया है. धमकी देने वाले का मोबाइल सीडीआर निकाल कर उचित कार्रवाई की जायेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ