शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
स्थानीय बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को नवजात शिशु को विभिन्न प्रकार के संक्रमण से बचाने को लेकर प्रशिक्षण दिया गया.सीडीपीओ कुमारी बिंदु ने बताया कि प्रखंड बीआरजी टीम में महिला पर्यवेक्षिका विनीता कुमारी के द्वारा सभी आंगनवाड़ी के सेविका को शिशु संक्रमण से बचाव को लेकर जानकारी दी गई .प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रसव बाद शिशु को गंदे कपड़े से नहीं पोछना चाहिए और छः महीने तक नवजात शिशु को सिर्फ मां का दूध ही पिलाना चाहिए. महिला पर्यवेक्षिका विनीता कुमारी के द्वारा प्रशिक्षण में नवजात शिशु को संक्रमण से बचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई. इस दौरान कार्यपालक सहायक शशिकांत कुमार भी मौजूद थे.
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.