शेखपुरा,सुनील कुमार की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत मंगलवार को चेवाडा़ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की जांच कर सुरक्षित प्रसव संबंधित उचित सलाह तथा दवा दी गई. मंगलवार को सुबह से ही अस्पताल में महिलाओं में महिलाओं की भीड़ रही. जबकि, आयोजन को लेकर अस्पताल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. जांच कक्ष के बाहर महिलाएं कतार में लगकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रही. जिसमें 115 गर्भवती महिलाओं का स्वस्थ जांच किया गया .पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केपी शर्मा ने कहा कि महिला चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच हुई. सुरक्षित प्रसव के लिए बरतने वाले एहतियात को बताया गया. गर्भवती महिलाओं के यूरिन, हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन, बच्चे की स्थिति आदि के जांच किए गए.साथ ही जांच के बाद आवश्यकता अनुसार लिखी दवाओं को महिला को दिया गया.

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.