अरियरी से प्रभात कुमार की रिपोर्ट
ग्रामीण क्षेत्र में रंग गुलाल का पर्व प्रेम सद्भाव उल्लास के साथ शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया त्योहार को मनाने को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया वरुणा पंचायत के विभिन्न गावों में जनप्रतिनिधियों व लोगों ने एक-दूसरे को रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी युवाओं की टोली ने होली के गीतों पर थिरकते हुए विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की मुबारकबाद दी इस मौके पर कई जगहों पर कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया वहीं होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई ।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.