न्यूज़ डेस्क।आज जन जन पार्टी गांधी मैदान स्तिथ गांधी मूर्ति के पास धरने पे बैठी। उनके अध्यक्ष आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रसाशान ने हम सभी को गुमराह किया है रूपेश हत्याकाण्ड में और इसकी सही से CBI जाँच होनी चाहिए। उनका कहना है कि इसके पीछे बहुत बड़े बड़े नाम है और नीतीश सरकार इससे छुपा रही है। यह कोई रोड पर होने वाला झगड़ा नहीं था इसे दूसरे एंगल से घुमाया जा रहा है।पार्टी के दूसरे नेताओं ने कहा जब तक सरकार रूपेश मर्डर की जांच सीबीआई से कराने का आश्वासन नहीं देती है, तब तक यह विरोध उनका जारी रहेगा। साथ ही प्रदर्शनकारीयों ने आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग रखी है। बताते चलें कि दो दिन पहले पटना पुलिस ने रूपेश मर्डर कांड का खुलासा किया था। जिसमें पुलिस ने रितुराज नाम के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। धरना में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार सहित कई कार्यकर्ताओं को हिस्सा में ले लिया गया।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.