मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट
थाना पुलिस ने खुटौना में अवैध रूप से संचालित लाइफ केयर डैग्नोस्टिक अलट्रासांउड के संचालक विनोद यादव को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेजा। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि खुटौना पुलिस के सहयोग इसे गिरफ्तार कर यहां लाया गया। संचालक श्री यादव के विरुद्ध ठाढी गांव की गर्भवती महिला सिया देवी पति राजीव राय का अलट्रासांउड करने तथा लिंग की जानकारी देने का आरोप है। आरोप उस समय लगा जब महिला ने रिपोर्ट में बच्ची होने की जानकारी पर पहले की बच्ची डेढ़ वर्षीय आशिका कुमारी की हत्या तालाब में फेंककर कर दी। बच्ची की हत्या का कारण अलट्रासांउड की रिपोर्ट से मिली जानकारी है। इधर पुलिस ने घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अवैध रूप से चल रहे निजी क्लिनिकों की छानबीन शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक के संचालकों में हड़कंप देखा जा रहा है। लदनियां में लगभग एक दर्जन अवैध क्लिनिक संचालित है, जिसमें पांच लदनियां बाजार के शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.