रंगरा - कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय रंगरा के द्वारा सत्र 2021-2022 में छात्राओं के नामांकन के लिये अभियान चलाया गया. इस क्रम में मुरली, बनिया और भवानीपुर में जनसंपर्क किया गया. इस क्रम में वरीय साधनसेवी मुकेश मंडल, कस्तूरबा गांधी विद्यालय के संचालक नरेंद्र कुमार, वार्डन लता मिश्रा, कुमारी प्रियंका, सिंधु कुमारी, आदेशपाल संजीव कुमार भ्रमण टीम में शामिल थे. वरीय प्रखंड साधन सेवी मुकेश मंडल ने बताया कि कोरोना के कारण फिलहाल बालिका छात्रावास बंद है. परंतु विभाग द्वारा रिक्त हुए सीट के लिए नामांकन निदेश दिया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रंगरा चौक विजय कुमार झा ने योग्य छात्राओं का नामांकन लेकर विभागीय मानदंडों के अनुसार निर्धारित सुविधाओं का शत-प्रतिशत पालन कराते हुए विद्यालय संचालन के आदेश दिए हैं. भ्रमण कार्यक्रम में प्रखंड साधन सेवी पवन सिंह, अखिलेश कुमार यादव इंदू जयप्रकाश साह, रामकिशन सिंह, रमेश प्रसाद जयसवाल, बबीता कुमारी, ललिता कुमारी, रंजन भारती, प्रवीण कुमार शर्मा समेत शिक्षकों का भी योगदान रहा.
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर