शेखपुरा से सुनील कुमार की रिपोर्ट
हथियावां ओपी के दुल्लापुर गाँव मे पुरानी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प होने की खबर है। दोनों पक्षों में जम कर मारपीट एवं पथराव की घटना घटी । घटना में एक पक्ष के लोग दो व्यक्ति पिता पुत्र घायल हो गया है। घायल अवस्था मे ईश्वर यादव और आलोक यादव को इलाज हेतु शेखपुरा शहर स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। उधर दूसरे पक्ष के मंजीत यादव भी घायल हो गया है। इस बाबत ओपी अध्यक्ष सह पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के सम्बन्ध में ईश्वर यादव द्वारा एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है । उन्होंने बताया कि दोनों पक्ष के बीच दशकों से भूमि विवाद चल रहा है। इस घटना में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.