सुनील कुमार की रिपोर्ट,शेखपुरा
बृहस्पतिवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पिछले दिनों एसकेआर कॉलेज बरबीघा के प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से कॉलेज खाता से राशि निकाले जाने के मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले से संबंधित छः बैंक खाते की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच की दिशा में बढ़ रही है कि फर्जी निकासी करने वाले गिरफ्तार व्यक्ति का किस आधार पर बैंक का खाता खोला गया। पुलिस द्वारा आवश्यकता पड़ने पर बैंक कर्मियों और कॉलेज कर्मियों की भी भूमिका की जांच की जाएगी । मालूम हो कि पिछले दिनों कॉलेज के खाते से बीस लाख रुपए को दूसरे खाता में ट्रांसफर कर 17 लाख रुपए की राशि बैंक से निकालने के दौरान बैंक कर्मी के सूझबूझ के चलते जालसाज युवक धर दबोचा गया था।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.