मधुबनी से आशीष / लदनियां से हरिश्चंद्र यादव की रिपोर्ट।
प्रखंड के खोजा व पथराही पैक्स में नाम वापसी के कारण अब चुनाव नहीं होगा। जारी नामांकन वापसी तिथि के दिन शनिवार को सामुदायिक प्रशिक्षण भवन के सभागार में पथराही पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करने वाले राजेन्द्र प्रसाद सिंह व सदस्य पद के रंजन यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
इस प्रकार अब अध्यक्ष पद के लिए एक मात्र विन्देश्वर सिंह व सदस्य पद पर प्रदीप चौधरी बच गये। खोजा पैक्स के अध्यक्ष पर पर मात्र शंभूनाथ यादव ने नामांकन हुआ था। सदस्य के ग्यारह पद के विरुद्ध भी मात्र एक- एक लोगों ने ही नामांकन किया था। जानकारी देते हुए एआरओ सह बीपीआरओ नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि खोजा व पथराही पैक्स में सभी पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया है। इन पैक्सों में 15 फरवरी को चुनाव होना था।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.