7 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक शिक्षा रोजगार यात्रा के क्रम में आइसा की टीम औरंगाबाद जिले के ओबरा पहुंची


औरंगाबाद से वासिम अकरम की रिपोर्ट...

10 फरवरी को आईसा की शिक्षा रोजगार यात्रा औरंगाबाद जिले के ओबरा प्रखंड पहुंची जिसका लोगों ने भरपूर स्वागत किया और इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मेआइसा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पालीगंज के सीपीआईएमएल विधायक विधायक संदीप सौरभ उपस्थित हुए एवं सभा को संबोधित किया, इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि साथियों समय आ गया है कि छात्र युवा रोजगार पर अपनी आवाज बुलंद करें ,हमारी मांग है कि बिहार सरकार वादे के अनुसार 19 लाख रोजगार देने की तुरंत घोषणा करें रेलवे समेत तमाम सरकारी कंपनियों व उपक्रम के निजी की नीतियों को रद्द करें,बिहार विधानसभा से इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित हो रोजगार भर्तियों में अनियमितता पेपर लीक घोटाला आदि पर रोक लगाओ ,और सभी खाली पड़े सरकारी पदों को भरो, बहालियों को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की जाए अन्यथा विभाग पर कार्रवाई हो ,बिहार सरकार सभी नौकरियों के फार्म निशुल्क करें ,मनरेगा में लूट बंद हो इसमें 200 दिनों का काम मिले और 500 प्रतिदिन भुगतान हो इस तर्ज पर शहरी रोजगार गारंटी योजना की घोषणा हो स्कूली शिक्षक आशा आंगनबाड़ी सेविका रसोईया तालिमी मरकज टोला सेवक आदि संविदा आधारित कर्मियों को तुरंत स्थाई नियुक्ति दी ,जाए इस सभा में सुधीर कुमार राज्य सचिव नौजवान सभा, विकास यादव राज्य सचिव आइसा,एवं माले नेता मुनारीक राम कांग्रेस नेता मोहम्मद इरफानउलहक एवं दुखन राम, राजदेव सिंह ,जय हिंता देवी ,शिव कुमार यादव, चंद्रमा पासवान, कामता यादव बिरजू चौधरी आदि उपस्थित हुए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ