मधुबनी से आशीष की रिपोर्ट...किसी बड़े आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था अपराधी ।
जिले के सीमावर्ती थाना जयनगर की पुलिस ने सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान स्टेशन के निकट से एक देशी पिस्तौल तथा दो जिन्दा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया यह गिरफ्तारी जयनगर थानध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने किया। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक लोडेड पिस्तौल समेत दो कारतूस , एक डायगर,एक चाकू, दो फाइटर बरामद किया है।
थानध्यक्ष संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपित थाना क्षेत्र अंतर्गत कुआढ़ गांव निवासी सुभम कुमार बताया जाता है। उन्होंने बताया कि अपराधी किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने के फिराक में रेलवे स्टेशन पर था। जिसे गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में मधुबनी भेज दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.