मधुबनी - लौकहा से उमेश प्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट। स्थानीय लक्ष्मीनारायण जनता प्लस टू उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक और शिक्षक रह चुके क्रमशः विंदेश्वर मंडल, क्रितिधर झा, हेमचन्द्र मिश्र, रामानंद प्रसाद व सच्चीदानंद गोईत,हरेराम प्रसाद और चंदेश्वर पासवान को विद्यालय परिवार द्वारा शनिवार को भावभीनी विदाई दी। विदाई समारोह के अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बालेश्वर यादव ने किया। विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त इन शिक्षक के साथ पूर्व प्रधानाध्यापक और को मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे विधायक भरत भूषण मंडल को भी शॉल व माला और पाग से सम्मानित किया गया। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक नियाअक्तर ने कहा कि बदलाव प्रकृति का नियम है। सरकारी सेवा में भी स्थानान्तरण और सेवानिवृत्ति एक प्रक्रिया है। उन्होंने सेवानिवृत शिक्षकों को शेष जीवन के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व प्रधानाध्यापक ने छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा दी। सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बच्चों को चरित्र निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा पाने के लिए श्रम और मेहनत करने की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सेवा निवृत्त शिक्षक को भावपूर्ण विदाई दी। समारोह में सहदेव प्रसाद, संजय प्रसाद समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
- Home-icon
- बिहार
- _आरा
- _औरंगाबाद
- _छपरा
- _जोगबनी
- _दरभंगा
- _नवगछिया
- _नालन्दा
- _नासरीगंज
- _पूर्णिया
- _फारबिसगंज
- _बक्सर
- _बगहा
- _बासोपट्टी
- _बिहार
- _बेगूसराय
- _भागलपुर
- _मधुबनी
- _मनोरंजन
- _मुंगेर
- _मोतिहारी
- _राजनगर
- _राज्य
- _रोहतास
- _लदनिया
- _वैशाली
- _शेखपुरा
- _समस्तीपुर
- _सासाराम
- _सिवान
- _सुपौल
- _सोनपुर
- _हाजीपुर
- झारखंड
- _रांची
- _जमशेदपुर
- _धनबाद
- अन्य राज्य/शहर
- _गया जी