लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
लदनियां के बीडीओ अखिलेश्वर कुमार व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने स्थानीय एसएसबी कैम्प का जायजा लिया। पदाधिकारी द्वै ने नव पदस्थापित बीओपी प्रभारी अंशुमान सिंह से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की। सीमा पर संभावित अवैध कारोबार पर रोक लगाने पर विमर्श किया। कहा कि थाना पुलिस व जवानों के बीच समन्वय स्थापित कर अपराधियों पर नजर रखने की जरूरत है।
सीमा के खुले होने से आ रही कठिनाइयों की चर्चा हुई। बावजूद इसके सीमा आरपार के अवैध धंधेबाजों पर कड़ी नजर रखने आदि पर सहमति बनी। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कई आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सही लोगों को पैदल आने जाने में जांचोपरांत कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। मौके पर कैम्प के दर्जनों जवान मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.