मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट...
प्रखंड के खोजा व पथराही पैक्स निर्वाचन 2020 के लिए निर्धारित बूथों का शनिवार को बीडीओ अखिलेश्वर कुमार ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कोरोना एहतियात बरतने समेत पेयजल व रोशनी की व्यवस्था का निर्देश दिया।
जानकारी देते हुए बीडीओ श्री कुमार ने कहा कि उक्त दोनों पैक्सों में 15 फरवरी को चुनाव होना है। खोजा पैक्स के 3142 मतदाताओं के लिए उच्चविद्यालय खाजेडीह में सात व राजकीय उत्क्रमित मध्यविद्यालय भुरकुरिया पथराही पैक्स के 1922 मतदाताओं के लिए पांच बूथ बनाये गये हैं। इन सभी बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया। मौके पर विष्णुकांत राय भी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.