Header Ads Widget

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लदनियां प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में शोकसभा की


मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट : समाजवादी विचारधारा के महास्तंभ एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के निधन पर लदनियां प्रखंड के राजद कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में शोकसभा की। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू की देखरेख में मनी शोकसभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने  रघुवंश बाबू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। दो मिनट मौन धारण के बाद कार्यकर्ताओं ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के सभी वर्गों के लिए काम किया। यही कारण है कि उनके निधन से सभी वर्ग के लोग मर्माहत हैं।

उनके निधन की खबर सुनते ही लोग स्तब्ध हो गये। कार्यकर्ताओं ने कहा  समाजवादी विचारधारा के महास्तंभ रघुवंश बाबू ने निधन से समाजवादी चिंतकों को गहरा आघात लगा है। उनके निधन से जो शून्यता आयी है। उसकी भरपाई असंभव दिखती है।

संवेदना प्रकट करने वालों में जिला पार्षद रामाशीष पासवान, पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव, पूर्व प्रखंड राजद अध्यक्ष प्रणव कुमार पप्पू, पूर्व प्रमुख भोगेन्द्र यादव, जिला पार्षद शरदा निराला, नेता इन्द्र देव निराला, विनोद कुमार यादव, सरपंच विरेन्द्र कुमार यादव, जिला अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष विजय कुमार राय, युवा राजद के अध्यक्ष संतोष कुमार, युवा राजद मिडिया प्रभारी गणेश यादव, मोहम्मद समीम सहित कई लोग उपस्थित थे। इधर महादलित प्रकोष्ठ के विजय राम, भुनेश्वर महरा, वैद्यनाथ सदाय, राजकुमार मल्लिक, नथुनी राम, नारायण राम आदि ने भी संवेदना प्रकट की है।