मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव : कांग्रेस पार्टी द्वारा वर्चुअल रैली का आयोजन बुधवार को किया गया। राहुल गांधी व मदनमोहन झा द्वारा ऑनलाइन प्रसारित इस संवाद को कार्यकर्ताओं ने लेपटॉप, स्मार्टफोन, एल ईडी स्क्रीन, टीवी, कम्प्यूटर तथा प्रोजेक्टर से पर्दे पर देखा तथा सुना।
प्रखंड के पार्टी कार्यालय समेत पद्मा गांव में इस संवाद को प्रसारित करने की विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं के लिए कुर्सियां लगवाई गयी थी। इस कार्यक्रम को कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं के अतिरिक्त दूसरी पार्टी से जुड़े लोगों ने भी देखा।
कार्यक्रम देखने वालों में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष युगल किशोर झा, संयोजक नवल किशोर झा, प्रखंड अध्यक्ष शकील अहमद, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव वीरेन्द्र कुमार झा, कृष्ण कुमार झा, मिथिलेश कुमार यादव, अमित कुमार वर्मा, मो. हकीम , मो. अब्दुल आदि शामिल हैं।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.