उत्तर बिहार के लोगों के लिए खुशखबरी, नवंबर माह से शुरू हो रही है विमान सेवा



न्यूज़ डेस्क। उत्तर बिहार के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है, अब वह सीधे तौर पर पटना की बजाय दरभंगा शहर में महानगरों से आ जा सकेंगे। दरभंगा एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है तथा इसका निरीक्षण भी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दरभंगा पहुंचकर निरीक्षण भी कर लिया है। उन्होंने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह से उड़ान सेवा चालू हो जाएगा तथा इसकी बुकिंग 30 सितंबर से चालू भी हो जाएगी।


इस दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु से अब स्पाइस जेट की फ्लाइट दरभंगा आज जा सकेगी। इसके लिए इन्होंने रनवे, टर्मिनल, एप्रोच रोड इत्यादि का निरीक्षण भी किया तथा बचे हुए कार्य को जल्द से जल्द निपटाने का आश्वासन भी दिया है।


इस रूट के शुरू होने से मिथिला वासियों में खुशी की लहर है। इसके अलावा भारी संख्या में खाड़ी देशों में भी उतर बिहार के लोगों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में इधर के लोगों को महानगरों से पटना आना पड़ता था फिर पटना से किसी निजी वाहन या भाड़े के वाहन से पटना से दरभंगा या उत्तर बिहार की ओर जाना पड़ता था। हालत यह हो जाती थी कि हवाई जहाज के टिकट से अधिक लोगों को पटना दरभंगा या उत्तर बिहार का भाड़ा देना पड़ जाता था ,साथ ही साथ समय भी काफी जाया हो जाता था।


अगले माह से लगातार पर्व शुरू होने वाले हैं, ऐसे में बिहार से बाहर रहने वाले लोग भारी संख्या में वापस पर्व करने बिहार आने वाले हैं। इस समय इस विमान सेवा के शुरू होने से मिथिलांचल के साथ-साथ उत्तर बिहार के लोगों को बहुत सुविधाएं मिलने वाली है । केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा है कि छठ पूजा से पहले किसी भी हाल में हवाई सेवा शुरू करनी है। उन्होंने बताया कोविड के कारण निर्माण कार्य में देरी हुई परंतु 31 अक्टूबर तक हर हाल में सारा कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ