मधुबनी - रहिका से पप्पू कुमार झा की रिपोर्ट।
रहिका प्रखंड स्तरीय आंगनबाड़ी कर्मचारी सेविका संघ का चुनाव कार्यक्रम हाई स्कूल रहिका परिसर में आयोजित की गई।
प्रखंड स्तरीय सेविका संघ के गठन की अध्यक्षता जिला अध्यक्षा प्रमिला पूर्वे एवं कार्यकारिणी सदस्यों की देखरेख में समपन्न हुई।प्रखंड सेविका संघ के अध्यक्ष पद के लिए मीना कुमारी को,उपाध्यक्ष रेणु देवी एवं पूनम देवी को, सचिव लालदाई कुमारी व उप सचिव बीबी होमा खातून, चन्दा मिश्र, अनिता देवी एवं बबीता देवी सहित 21 सदस्यों की कमिटी का पुर्नगठन किया गया।
चुनाव शांतिपूर्ण होने के बाद जिला अध्यक्षा प्रमिला पूर्वे ने सेविकाओं को संबोधित करते हुए कही कि केन्द्र एवं राज्य सरकार सेविकाओं के कार्य को नजरअंदाज कर रही है। सेविकाओं को कम मानदेय एवं जीवनयापन भत्ता वृद्धि नही होने से परिवार का भरण पोषण करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सेविका संघ अनेकों बार सरकार को अपनी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए आवाज बुलंद किया है।उन्होंने बताया कि हमलोगों को प्रधानमंत्री ने आश्वासन दिया है कि सेविका को सभी सुविधाएं मुहैया की जायेगी।सरकार के भरोसे से सेविकाओं का मनोबल बढ़ा है।प्रखंड संघ ने जिला संघ को चुनाव समपन्न कराने के लिए धन्यवाद दिया।

0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.