मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट : प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया। इस क्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंगल बिहारी कामत , भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधानसभा प्रभारी हरि नारायण यादव , भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. कुलानन्द कुमार, वरिष्ठ नेता राम बहादुर सिंह , मंडल अध्यक्ष गणेश ठाकुर, रामबाबू दास, आईटी सेल प्रभारी विकास चौधरी , युवा मंडल अध्यक्ष परिमल चौधरी, राम नारायण मंडल, रघुवीर कामत, राजा चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया ।