First Class g

ऑनलाइन आवेदन के निबटारे में अनावश्यक देर से लोगों में आक्रोश

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर अवस्थित आरटीपीएस में ऑनलाइन आवेदन करना कठिन साबित होने लगा है। लोग काउंटर पर जाति, जमीन की रसीद, जमाबन्दी, एलपीसी, बीज योजना, अनुदान योजना, आवासीय, आय, कन्या विवाह योजना, पेंशन योजना आदि का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने पहुंच रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 एक ओर जहां आवेदक को आवेदन के साथ अपेक्षित कागज के नाम पर परेशान किया जाता है, तो दूसरी तरफ तत्काल सेवा के तहत आवेदन करने वाले लोगों को समय से हल्का कर्मचारी नहीं मिल पाते हैं। जरूरतमंद लोग कार्यालय का चक्कर लगाकर लौट जाते हैं।

 अगर कर्मचारी मिलने पर अपना काम कर भी दिया तो काउंटर पर बैठे कर्मियों की कुंडली जल्दी जागृत नहीं हो पाती है। इसके लिए आवेदक को जोगार टेक्नोलॉजी का उपयोग करना पड़ता है। अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ता है। काउंटर के नियम कायदे से अनभिज्ञ जनप्रतिनिधियों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ती है। परेशानी झेल चुके कई लोगों ने कहा कि काउंटर पर बैठने वाले कर्मियों की यही स्थिति रही तो स्थिति बिस्फोटक हो जा सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ