Header Ads Widget

प्लस टू हाई स्कूल में हुआ चहारदीवारी का शिलान्यास

मधुबनी - लदनियां से हरिश्चन्द्र यादव की रिपोर्ट :

लदनियां  प्रखंड के खाजेडीह स्थित जयकृष्ण झा प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू विद्यालय परिसर में रविवार को चहारदीवारी का शिलान्यास किया गया। सीमा विकास योजना की राशि 69 . 3  लाख की लागत से बनने वाली इस चहारदीवारी का शिलान्यास विद्यालय प्रबंधन के दाता सदस्य सह अध्यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक नागेन्द्रनाथ झा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एचएम वीणा कुमारी ने की।


शिलान्यास के बाद चहारदीवारी बनने की सम्भावना पर लोगों ने प्रसन्नता प्रकट की। दाता सदस्य श्री झा ने कहा कि बालिकाओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए चहारदीवारी अपेक्षित थी। मौके पर जिला लोजपा उपाध्यक्ष विष्णु देव भंडारी, एचएम वीणा कुमारी, पंसस रामचन्द्र ठाकुर, चन्द्रदेव पासवान, रामसागर साह, शिवकुमार सिंह, अधिक लाल राम, अनिल कुमार झा, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्यप्रमंडल 1,  मधुबनी के अभियंता सोनू कुमार, सहायक अभियंता ताहिर हुसैन, धियानी यादव, बेचन कामत, शोभित कामत, सूरज ठाकुर, किशोरी कामत आदि थे।