Header Ads Widget

तीसरा मोर्चा भी लड़ेगा चुनाव - यशवंत सिन्हा



न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा के लिए तीसरा मोर्चा यानी पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा की पार्टी भी चुनाव लड़ने जा रही है । इसकी शुरुआत यशवंत सिन्हा ने "बदलो बिहार" के नाम से की है । आज यशवन्त सिन्हा ने शहीद स्मारक पर माल्यार्षण कर इसकी शुरुआत की। उन्होंने कहा इस बार तीसरा मोर्चा भी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है इसके लिए वेे जन संवाद रैली करने जा रहे हैं।

इसकी शुरुआत यशवंत सिन्हा जहानाबाद से करेंगे, इसके बाद बोधगया, सासाराम, बक्सर, भोजपुर आदि जिलों का दौरा भी करेंगे ।इस कार्यक्रम का पहला चरण 15 जुलाई से चलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा 15 सालों में नीतीश सरकार बिहार में विकास नहीं कर पाई और पूरी तरह विफल रही।

साथ ही साथ यशवंत सिन्हा ने खुद भी चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि हमारा फ्रंट मजबूती से चुनाव लड़ेगा। सिन्हा ने कहा फिलहाल बिहार में वर्चुअल चुनाव अभियान संभव नहीं है इसके लिए वही पुराने परंपरागत तरीके से ही चुनाव चलना चाहिए। इन्होंने चुनाव आयोग से भी विचार करने की मांग की है।



नए फ्रंट का उद्देश्य राज्य सरकार को हटाना है इसके लिए यशवंत सिन्हा बिहार के ऐसे नेताओं को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं जो ना एनडीए में हो और ना ही महागठबंधन में।उधर दूसरी ओर बिहार भाजपा के प्रवक्ता डॉ. रामसागर सिंह ने कहा कि यशवंत सिन्हा के मुंह से विकास की बातें अच्छी नहीं लगती। देश का सोना गिरवी रखने वाले लोग क्या करेंगे, बिहार का विकास? जिस नेता ने सोना गिरवी रखने का निर्णय लिया हो वह क्या खाक विकास करेगा?