न्यूज़ डेस्क। पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने तीसरे मोर्चे की एंट्री बिहार में कराई है, साथ ही साथ उन्होंने इस नई पार्टी में जो आना चाहे उसके लिए निमंत्रण भी दे दिया है तथा कहा है कोई शर्त के साथ आएगा तो उस पर विचार किया जाएगा।
तीसरे मोर्चे का अभियान "इस बार बदले बिहार" से किया गया है ।इस मोर्चे में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, देवेंद्र यादव, नागमणि, पूर्व सांसद अरुण कुमार,पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा जैसे नेता मोर्चे का चेहरा होंगे,परंतु यशवंत सिन्हा खुद चुनाव लड़ेंगे इसका फैसला उन्होंने अभी नहीं किया है। उन्होंने कहा जीवन में कई बड़े फैसले लिए कुछ फैसले तैयारी के साथ लिए गए हैं तो कुछ अंधेरे में कूदने की तरह रहे हैं।
अभियान के नाम से पता लगता है कि यह पार्टी नीतीश सरकार के कार्यकाल से नाखुश होकर ही तीसरे मोर्चे का गठन किया गया है। यशवंत सिन्हा ने कहा बिहार में पिछले 15 वर्षों से कुछ भी काम नहीं हुआ है जिसका प्रमाण मानव सूचकांक है जो घटकर निचले पायदान तक आ चुका है बिहार में कोई रोजगार नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्था भी निचले स्तर पर है, विधि व्यवस्था भी खत्म हो चुकी है, सरकारी कार्यालय में बिना पैसे लिए कोई काम नहीं होता पिछले दिनों बिहारी मजदूर जिस तरह पैदल अपने घर पहुंचे जिससे पूरे बिहार का अपमान हुआ है, इस बदहाली के लिए बिहार सरकार दोषी है।
0 टिप्पणियाँ
if you have any doubts, please let me know.