Header Ads Widget

आरोग्य बिहार बनाएंगे के उदघोष से संकल्पित होकर अभाविप फ़ारबिसगंज द्वारा राज्यवयापी आरोग्य रक्षक अभियान निरंतर जारी संतोष सुराणा जिला अध्यक्ष भाजपा




अररिया/फारबिसगंज से ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट

सर्वे सन्तु निरामयाः के भाव से गांव गांव जाएंगे आरोग्य बिहार बनाएंगे के उदघोष से संकल्पित होकर अभाविप अररिया द्वारा राज्यवयापी आरोग्य रक्षक अभियान निरंतर पांचवे दिन भी जारी है। अररिया बस स्टेंड,शिवपुरी चलाये गए अभियान के उपरांत पांच पांच कार्यकताओं की टोली अलग अलग गांव जाकर ग्रामीणों का थर्मल स्क्रीनिंग, ओक्सिजन लेबल की जांच के साथ मास्क और सेनिटाइजर का न सिर्फ वितरण कर रहे बल्कि आवश्यक चिकित्सकीय सलाह और टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहें है। कहा कि अभी तक फ़ारबिसगंज सहित पूरे जिले में 5000 से अधिक लोगों का जांच करने कार्य हुआ है।वहीं इस अभियान परिषद सदस्यों के उत्साहवर्धन हेतु योगदान दे रहे परिषद भाजपा जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा, विद्यार्थी परिषद के प्रो एम पी सिंह,कुणाल प्रियदर्शी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष पप्पू झा, वेभव झा,आदि एबीवीपी कार्यकर्ताओं एवं भाजपा नेता मौजूद थे।साथ ही जिला अध्यक्ष संतोष सुराणा ने बताया कि संक्रमण काल मे परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा समाज के प्रति संवेदनशील होकर फ्रंटलाइन वर्कर की तरह आरोग्य रक्षक मिशन में तत्तपरता से सेवा कार्य करने के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि अभाविप का यह अभियान बिहार के 37 जिलों के 124 स्थानों पर पाँच सौ टोली में तीनहज़ार कार्यकर्ता कार्य कर रहें जिसका लक्ष्य 10000 गांव में जाकर प्रदेश के 10 लाख लोगों को प्राथमिक जाँच करना है। एबीवीपी के प्रो एम पी सिंह,कुणाल प्रियदर्शी,भाजपा उपाध्यक्ष पप्पू झा ,आदि भाजपा नेता मौजूद थे।